हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के ग्राम सलाई में भारतीय एकता विशाल कुश्ती दंगल का सुभारम्भ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे थाना हापुड़ देहात के थाना अध्यक्ष शीलेश कुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वसीम चौधरी, ग्राम प्रधान साने आलम ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया।
दंगल मे खालिद भट्टे वाले, उस्मान मोती वाले, जावेद चौधरी, डॉ.इसरार, जफ़र आलम व गांव सलाई के अन्य लोगों ने दंगल में सहयोग किया.
आयोजक अयूब पहलवान एवं शौकत पहलवान, अकबर पहलवान ने दंगल का आयोजन किया और सभी ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने दंगल में सहयोग किया। यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब उत्तराखंड के नामी गिरामी पहलवान आए और रोमांचक कुश्ती का मुकाबला हुआ।
Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209































