
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों के पांचवें दिन सोमवार को हापुड़ के देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने श्री चंडी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, मां पथवारी, श्री मनसा देवी मंदिर, श्री देवी मंदिर पहुंचकर मां भगवती के पांचवे स्वरुप पंचम स्कंदमाता की पूजा अर्चना की और परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। मां दुर्गा के जयकारों के उद्घोष से मंदिर गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह शाम मां भगवती की आरती में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































