
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में स्थित शिव नारायण मंदिर में मंगलवार को नाग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने नाग देवता की पूजा-अर्चना की। बताते चलें कि नाग पंचमी के अवसर पर मंदिर के आसपास मेले का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यहां चाट-पकौड़ी और झूला झूल कर भरपूर आनंद उठाया।
पिछले कई वर्षों से शिव नारायण मंदिर समिति द्वारा यहां नाग पंचमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यहां पर सिर्फ बाबूगढ़ ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी हिस्सा लेकर अपनी आस्था का परिचय देते हैं। दूर-दूर से लोग आकर करतब दिखाते हैं। यहां पर आने वाले बच्चों के लिए झूले, चाट-पकौड़ी, खेल-खिलौने की दुकानें सजती है। इस मंदिर और मेले का वर्षों पुराना इतिहास है।
नाग पंचमी के दिन बाबूगढ़ के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोग भी एकत्र हुए जिन्होंने नाग देवता की पूजा की।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी



























