
पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में हनुमान जयन्ती पर जगह-जगह हुई पूजा अर्चना
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हनुमान जयन्ती पर पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गुरुवार को क्षेत्र के हनुमान मंदिरो में जगह-जगह पूजा अर्चना हुई और शोभा यात्रा निकाली गई।
गढ़मुक्तेश्वर में हनुमान जयंती पर गढ़ स्थित जवाहर गंज मंडी मंदिर, संकट मोचन धाम मंदिर एवं बृजघाट के बड़े हनुमान मंदिर तथा झड़ीना के हनुमान मंदिर में गुरुवार विधिवत पूजा-अर्चना की गई और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।गढ़मुक्तेश्वर के विभिन्न स्कूलो के बच्चो ने शोभा यात्रा में शामिल होकर भक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक हरेंद्र तेवतिया,चेयरमैन राकेश बजरंगी, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने
भगवान श्री हनुमान जी से सुख, समृद्धि की कामना की।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096



























