👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। विश्व एड्स दिवस 1988 के बाद से हर साल एक दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना है जिससे स्वस्थ और सुखी जीवन व्यतीत करें।
इस दौरान बताया गया कि एचआईवी वायरस रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है और अन्य ‘बीमारियों’ के प्रति इसके प्रतिरोध को कम करता है। इस मौके पर एचआईवी से बचाव और उपाय की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि किस तरह से वह एचआईवी जैसी घातक बीमारी से बच सकते हैं और किस तरह से सावधानियां बरतनी चाहिए।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























