👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की कॉलोनी श्रीनगर में मंगलवार की रात एक फेज़ अचानक चला गया जिससे कई घरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई. वार्ड नंबर 34 के मोहल्ला श्रीनगर निवासी सुशील शास्त्री ने बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया जिसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन दुरुस्त की.
बता दें कि मंगलवार की रात को अचानक एक फेज़ से जुड़े घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. ऐसे में बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आपूर्ति सुचारू की.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE































