हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक फैक्ट्री में ट्रक से कबाड़ उतारते समय घायल हुए कामगार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कामगार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
45 वर्षीय सुरेंद्र राय निवासी गांव महसर जिला वैशाली बिहार, पिलखुवा स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। रविवार को फैक्ट्री में ट्रक से कबाड़ उतारते समय सुरेंद्र के शरीर से खून निकलने पर अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी देर में कामगार बेहोश हो गया।
जमीन पर बेहोश होकर गिरे कामगार को देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान कामगार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
https://ehapurnews.com/get-insurance-done-on-a-phone-call/





























