कांग्रेसी कामगारों के लिए कार्य करें










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com)  : असंगठित कामगार प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अतहर ने गांव निजामपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कारखानों में वर्कर्स काम करते हैं, सड़कों पर ठेला लगाने वाले ठेला लगाते हैं,रिक्शा चालक रिक्शा चलाकर सवारी को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाते हैं। लाखों मजदूर घर बनाते हैं। ये सभी असंगठित कामगार के श्रेणी में आते हैं जो काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इनके जीवन में भी कई समस्याएं होती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार इन लोगों की समस्याओं की ओर आंखें मूंदे है। हाजी मोहम्मद अतहर ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में जाकर असंगठित कामगार के लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को जाने। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में हर तबके का व्यक्ति परेशान हैं। लेकिन कांग्रेस के अलावा उनकी परेशानियों और दुख दर्द को सुनने वाला कोई भी नहीं हैं।कांग्रेस सभी की सुनती है।
असंगठित कामगार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार एडवोकेट ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य हैं कि सरकार के देश की जनता के दुख दर्द को सुनने के लिए कोई समय नहीं हैं।
कार्यक्रम का संचालन असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष डॉक्टर आशाराम शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सैयद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, नवरत्न त्यागी,नरेश कुमार भाटी,अंकित शर्मा,आई.सी.शर्मा,गौरव गर्ग,सुमित कुमार,अनूप कुमार कर्दम,भरतलाल शर्मा,तारेश्वर त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रॉपर्टी मेले में खरीदें और बेचें प्रॉपर्टी : 9540030099







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!