बृजघाट पर अंतिम संस्कार हेतु 400 रुपए क्विंटल मिलेगी लकड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर मनमाने रेट में लकड़ी बिकने की समस्या से अब जल्द ही निजात मिलने जा रही है, जिसको लेकर सामाजिक संगठन ग्राम भारती ने ब्रजघाट गंगानगरी में सस्ती दर पर लकड़ी बेचने के साथ ही गरीब और निराश्रितों के दाह संस्कार के लिए लकडियों के साथ भी सामग्री भी मुफ्त में मुहैया कराने की योजना चलाई है।
मुक्ति धाम के रूप में विख्यात ब्रजघाट गंगानगरी के श्मशान घाट में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न महानगरों के कई दर्जन दिवंगतों का प्रतिदिन दाह संस्कार होता है। अधिकांश लोग अपने दिवंगतों का दाह संस्कार करने को यहीं से लकड़ी खरीदते हैं, जिसके लिए श्मशान घाट के पास लकडियों की कई टाल खुली हुई हैं। जहां बाहरी प्रांतों समेत महानगरों से दाह संस्कार करने आने वालों से मनमाने रेट वसूलने और इसके बाद भी बिना सूखी हुई लकड़ी देने को लेकर अक्सर हंगामा होते रहते हैं। इस समस्या को लेकर पुलिस और प्रशासन के साथ ही पालिका स्तर से दावे तो लगातार होते रहते हैं, परंतु इसके बाद भी लकड़ी बेचने वालों की मनमानी पर कोई अंकुश लग पाना संभव नहीं हो पाता है। परंतु अब इस समस्या से बहुत जल्द निजात मिलनी संभव हो जाएगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े संगठन ग्राम भारती ने अब सराहनीय योजना तैयार की है, जिसके द्वारा श्मशान घाट के पास एक प्लेटफार्म तैयार कराया गया है। जिसमें पूरी तरह सूखी हुई लकडियों की बिक्री मात्र चार सौ रुपये कुंतल की दर पर की जाएगी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























