सड़क न बनने पर महिलाओं का गुस्सा फूटा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के स्वर्गआश्रम रोड पर स्थित प्रभा विहार की महिलाओं का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा और महिलाएं घर का काम काज छोड़ कर सड़क पर उतर आई और महिलाओं ने प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं नाला निर्माण से पहले सड़क निर्माण की मांग कर रही थी।
प्रभा विहार की महिलाओं का कहना था कि कालोनी में नाले का निर्माण हो रहा है जिसका यह पता नहीं पानी किधर को जाएगा। महिलाओं की मांग थी कि नाला निर्माण से सड़क को ऊंचा करके बनाया जाए ताकि सड़क का पानी नाले में चला जाए और मकानों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे, वरना आंदोलन चलाया जाएगा।
महिलाएं सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से भी परेशान नजर आई और महिलाओं ने रोड़ी, मिट्टी को आवागमन में बाधा माना।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























