बिजली कटौती से परेशान महिलाओं ने लगाया जाम, अधिकारी का किया घेराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की आवास विकास में स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का मोहल्ला वैशाली कॉलोनी की रहने वाली महिलाओं ने शुक्रवार को घेराव किया। बिजली कटौती आदि समस्याओं से परेशान महिलाओं ने मार्ग पर बेंच रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके पश्चात महिलाएं शांत हुई। महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी भी की।
हापुड़ की वैशाली कॉलोनी की रहने वाली महिलाओं का कहना है कि उनके क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से संबंधित कई समस्याएं आ रही हैं। कभी ट्रांसफार्मर की लीड फूंक जाती है तो कभी बिजली कटौती होती है। लगातार समस्याएं आ रही हैं लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में गुसाईं महिलाओं ने आवास विकास में स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का शुक्रवार को घेराव किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। महिलाओं ने मार्ग पर बेंच रखदी और रास्ता बंद कर दिया जिससे राहगीरों को अन्य मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान गुसाईं महिलाओं को सुनने के लिए अधीक्षण अभियंता, एसडीओ व अन्य बिजली विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस बल भी पहुंचा और किसी तरह महिलाओं को समझाया। महिलाओं की शिकायत के बाद अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























