हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायन्स क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में यहां स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत डा पराग शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में कहा कि चालीस वर्ष के बाद महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें । साल में कम से कम वे एक बार सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर की जांच अवश्य कराती रहें। वर्तमान समय में जंक फूड का अधिक प्रचलन है।जिससे स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।हमें इनसे बचना होगा। प्रतिदिन पौन घंटे के फास्ट वॉकिंग शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है।मन भी प्रसन्नचित्त रहता है।
उन्होंने कहा कि वजन बढ़ना अपने आप में कई समस्याओं को जन्म देता है।इसलिए हमें इसपर नियंत्रण करना होगा। संयोजक डा. आराधना बाजपेई एवं जनसंपर्क अधिकारी डा सीमा सिंह ने कहा महिलाओं को स्ट्रेस कम करने की आवश्यकता है,सामाजिक संपर्क,आपसी मेलजोल एवं भाईचारे की भावना मानसिक तनाव को दूर करने के साथ साथ अतिरिक्त ऊर्जा देते हैं,घर की चारदीवारी से निकलकर हमें समाजसेवा में निष्ठा से कार्य करते हुए हरसंभव योगदान देना चाहिए। संस्था की अध्यक्ष सिमरन गोयल एवं सचिव पारुल जिंदल ने अतिथि का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूजाअग्रवाल,शालू ग्रोवर,सुनीता शर्मा,अनीता गुप्ता, मिली सिंघल, महिमा, पारुल, मधु गर्ग, संतोष गर्ग, शिल्पा दीपिका, शिखा सिंह, मनीषा, आरती, रेखा, ममता, बबिता आदि उपस्थित रहे।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739



























