हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मातृ मंडल सेवा भारती हापुड़ द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को बहुत ही हर्षोलास और उमंग के साथ बुधवार की शाम मनाया गया।
कार्यक्रम में गीत , भजन , नृत्य और प्रश्नोत्तरी के साथ मनोरम संस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमे छोटे – छोटे बालक और बालिकाओं ने कृष्ण और राधा की पोशाक धारण करके नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष मातृ मंडल रूबी जैन ने किया । मातृ मंडल की सभी बहने पीले वस्त्रों में गोपिकाओ के रूप में आई। प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम सौम्या राघव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा , नगर उपाध्यक्ष अरुण शर्मा और पवन गर्ग , नगर मंत्री ओमप्रकाश, नगर सहमंत्री गौरव गोयल , डॉ नरेंद्र प्रजापति , मंगल सैन कंसल , योगाचार्य देवेंद्र कुमार, ललित , नरेंद्र, पंकज , जगमोहन तथा मातृ मंडल जिला अध्यक्ष शशि गोयल , नगर उपाध्यक्ष पूनम त्यागी ,ज्योति शर्मा , नगर मंत्री मधु गुप्ता , नगर सहमंत्री राजरानी गोयल , नगर संयोजिका मीनू चौहान , कविता गोड, बीना वर्मा , अंजली गर्ग सभासद, मीनू , आयुषी , रंजना के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक
























