
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरी महिलाओं ने फाड़ा आश्वासन पत्र
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के आवास विकास में स्थित विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरी महिलाओं ने जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। महिलाओं को अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया लेकिन गुसाईं महिलाओं ने आश्वासन का पत्र फाड़ कर हवा में उड़ाया और कहा उन्हें समस्या का तुरंत समाधान चाहिए। स्मार्ट मीटर के कारण उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को कई मोहल्लों की गुसाई महिलाएं हापुड़ के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंची और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने हंगामा भी किया। सूचना पर पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। पहले तो महिलाओं ने कार्यालय को बाहर से बंद कर दिया और उसके बाद भीतर जाकर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों द्वारा मिला आश्वासन का पत्र भी फाड़कर हवा में उड़ाया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरी महिलाओं ने फाड़ा आश्वासन पत्र
























