👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पुलिस लगातार महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में जागरूक कर रही है और आपात स्थिति में किस तरह आपात सहायता मांगी जा सकती है इसके बारे में भी बता रही है. इसी अभियान के तहत ततारपुर गोल चक्कर पर फ्लाईओवर के नीचे महिला पुलिसकर्मी ने गुरुवार को छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया.






























