शुद्ध पीने का पानी न मिलने से नगर पालिका पर महिलाएं भड़की
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड संख्या-11 के अंतर्गत मौहल्ला पन्नापुरी, कविनगर, लक्ष्मणपुरा व हरजस पुरा के करीब 15 हजार लोग गत कई माह से शुद्ध पीने के पानी के लिए तरस रहे है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों महिलाओं व पुरषों का गुस्सा फूट पड़ा और नगर पालिका परिषद हापुड़ के दफ्तर को जा घेरा। महिलाओं व नागरिकों ने मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया और परिषद की कार्यप्रणाली को जमकर कोसा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सभासद अनिल कुमार कर रहे थे। मौहल्लावासियों का कहना था कि गंदे पानी की सप्लाई के कारण लोग बीमार हो रहे है। नगर पालिका नागरिकों की परेशानी को हल करने में रुचि नहीं ले रही है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभासद अनिल कुमार ने बताया कि वार्ड-11 में करीब 15 हजार लोग निवास करते है जो शुद्ध पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे है। परिषद के अफसर बताते है कि कविनगर का नलकूप फेल हो चुका है जिस कारण पीला-बदबूदार पानी आ रहा है। परिषद के अफसर बार-बार नया नलकूप लगाने का आश्वासन दे रहे है। पता नहीं यह आश्वासन कब पूरा होगा।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के जलकल विभाग का स्टाफ प्रदर्शनकारियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति का आश्वासन देता रहा, परंतु प्रदर्शनकारी आश्वासन को झांसा मानते रहे। पीने के पानी के लिए तरस रही महिलाएं परिषद के आश्वासन से खुश नजर नहीं आई और वे उपजिलाधिकारी दफ्तर जा धमकी। महिलाओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। महिलाएं ठोस आश्वासन की मांग कर रही थी। महिलाओं ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

































