हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आकस्मिक ड्यूटी के लिए 17 महिला चिकित्सकों की सूची तैयार की गई थी जिनमें से जिला अस्पताल की सात महिला चिकित्सक भी शामिल थी लेकिन जिला अस्पताल की महिला चिकित्सकों ने ड्यूटी से इनकार कर दिया है और उनका कहना है कि उनका चयन विशेषज्ञ चिकित्सक के पद पर हुआ है। इसलिए सीएचसी में आकस्मिक ड्यूटी नहीं देंगी। आपको बता दें कि रोस्टर के अनुसार इन चिकित्सकों को अपनी ड्यूटी आने पर 24 घंटे सीएचसी में मौजूद रहना था। हालांकि सीएचसी की महिला चिकित्सक रोस्टर के अनुसार ड्यूटी दे रही हैं लेकिन जिला अस्पताल की महिला चिकित्सकों ने ड्यूटी से इनकार कर दिया जिसके बाद हापुड़ के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने इस संबंध में डीजी स्वास्थ्य और शासन को पत्र लिखा है।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540































