
महिलाओं ने डिजिटल फास्टिंग पर दिया ज़ोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ ने रेलवे पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजिका सरोज माहेश्वरी रही। सर्वप्रथम गायत्री मंत्र और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें डॉक्टर पुष्पवत्स उपस्थित रहे। इसके बाद डॉक्टर पूनम पाठक ने नारी शक्ति का अवतार है। इसे अपना अधिकार पाना पड़ेगा। खूबसूरत गीत से वातावरण को खुशनुमा बना दिया।
लाविका अग्रवाल ने महिलाओं के अधिकार और कर्तव्य की बात कही। उसने कहा कि वर्तमान समय में सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत कार्य किया है। मीरा ने विनय वर्मा बीना सिसोदिया सभी ने अपने-अपने शब्दों में अपने विचार व्यक्त किया अंत में जिला प्रभारी आशा सोमानी ने डॉक्टर पुष्पवत का पटका पहनाकर सम्मानित किया और डॉक्टर साहब ने अपने शब्दों में नारी शक्ति नारी के अधिकार कर्तव्य आदि पर अपने विचार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने डिजिटल फास्टिंग पर जोर दिया।
अंत में जिला प्रभारी आशा सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त किया और सूक्ष्म जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




























