
हापुड़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक में महिला सभासदों ने भी उठाई समस्याएं
हापुड़, सीमन/ अशोक (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के सभागार कक्ष में बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ जहां महिला सभासदों ने भी आगे जाकर क्षेत्र की समस्याओं को बखूबी उठाया। इस दौरान एक महिला सभासद और चेयरमैन के बीच तो कहासुनी हो गई। विकास को लेकर हुई इस कहानी को आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह शांत कराया। बैठक में आवारा कुत्ते और बंदरों का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा।
हापुड़ नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक बुधवार को हुई। इस दौरान विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती भी मौजूद रहे। अध्यक्ष पुष्पा देवी, ई ओ नगर पालिका व अन्य अधिकारियों तथा सभासदों ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा की जहां सभासदों ने आवारा कुत्ते, बंदरों, प्रभावित जलापूर्ति तथा क्षेत्र की समस्याओं को जमकर उठाया। इस दौरान महिला सभासद भी आगे आई और उन्होंने अपनी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की। जल भराव, प्रभावी जलापूर्ति,ईहापुड़ न्यूज़ खड़ंजे, विकास कार्य आदि को लेकर बैठक में हंगामा भी हुआ। प्रस्ताव संख्या 1, 4, 5, 6,14, 15, 16, 25, 35, 36, 42, 46, 51, 52, 53, 58, 59, 65, 69, 80 पास हुए। कांवड़ शिविर को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श हुआ।
DA POLO से खरीदें जेंट्स कलेक्शन || 70% तक छूट: 7836889091
























