महिलाओं ने मनाया गणतंत्र दिवस व बसन्तोत्सव
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य महिला सेवा समिति हापुड़ एवं वैश्य समाज महिला मंच उत्तर प्रदेश की बहनों ने गुरुवार को 74 वां गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के महत्व को समझना चाहिए।बसन्तोत्सव हमें नयी प्रेरणा देता है। कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने सरहद पर हमारी फौज के बलिदान को नमन किया। मंत्री पूनम गुप्ता ने राष्ट्र प्रेम को सर्वोपरि रखने पर बल दिया। सभी बहनों ने देशभक्ति पूर्ण गाने गाकर अपनी निष्ठा प्रकट की एवं मां सरस्वती एवं शारदा मां को नमन करते हुए सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की ।इस अवसर पर उषा सिंघल ममता अग्रवाल पारुल बीना गर्ग, सुषमा अग्रवाल रश्मि जिंदल, गीता गीतिका रश्मि जिंदल ,नीरा अग्रवाल, डॉली सिंघल, शोभा नीरू आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






















