बिजली विभाग पर महिलाओं ने लगाया लापरवाही का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित केशव नगर के लोग इन दिनों बेहद परेशान है जिन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में लगे बिजली के खंभे एक ओर झुकते जा रहे हैं और संबंधित विभाग मामले में लापरवाही बरत रहा है। इन खम्भों को जुगाड़ लगाकर सीधा किया जा रहा है जिससे क्षेत्र वासियों के साथ-साथ राहगीरों की जान भी आफत में है। स्थानीय निवासियों ने गुरुवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। महिलाओं ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी उनकी ज़रा भी सुध नहीं सुन रहे। हालात यह हैं कि एक हफ्ते से लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह सड़क पर तार पड़े हुए हैं और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली का एक खंभा टूटा हुआ है जबकि दूसरा गिरने की स्थिति में है लेकिन संबंधित विभाग के कर्मचारी कछुए की चाल चल रहे हैं। स्थानीय लोगों को निकलने में भी काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के खंभे भी एक ओर झुके हुए हैं जिन्हें जुगाड़ लगाकर सीधा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से स्थाई समाधान की मांग की है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811



























