👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में एक आरोपी ने महिला को बेरहमी से पिता जिसकी वजह से महिला की नाक की हड्डी टूट गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव असोड़ा के गुड्डू ने बताया कि 23 जनवरी को उसकी माता फेमिदा घर से गोबर लेकर कूड़ी पर डालने के लिए गई थी। कूड़ी के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे जिन्होंने उसकी माता से शरारत की। जब उसकी मां ने बच्चों को डांटा तो गांव का हसरत आग बबूला हो गया और उसने फेमिदा को पीटना शुरू कर दिया जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700






























