हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक गांव में कुछ आरोपितों ने दस मई की रात एक महिला के घर में घुसकर उसके कपड़े फाड़कर अर्द्धनग्न कर दिया। साथ ही आरोपितों ने घर में रखे सामान में तोड़फोड़ की। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपित हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही नवीन, कपिल, हरीश व यशवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि महिला ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पुत्र की किसी बात को लेकर चार युवकों से कहासुनी हो गई थी। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर घर भेज दिया। कहासुनी को लेकर चारों आरोपित आक्रोषित होकर दस मई की रात महिला के घर में घुस गए। इसके बाद चारों आरोपित महिला से उसके पुत्र के बारे में पूछते हुए गाली-गलौज कर अभद्रता करने लगे। जब महिला ने आरोपितों का विरोध किया। तो आरोपितों ने महिला के कपड़े फाड़कर उसे अर्द्धनग्न कर दिया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों को आता देखकर सभी आरोपी महिला को धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इसके बाद महिला ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

























