
रोडवेज की चपेट में आने से टेंपो सवार महिला घायल, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ट्याला के पास अनियंत्रित रोड बस की चपेट में आने से घायल हुई टेंपो सवार महिला से जुड़े हादसे के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला एक मार्च का है जब शाम करीब 4:00 बजे मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव राधना इनायतपुर के फरियादी की माता हंसीरा टेंपो से ट्याला से मेरठ से किठौर जा रही थी। जैसे ही टेंपो गांव ट्याला के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे उसकी मां घायल हो गई। मां के इलाज में व्यस्त होने के कारण उसने अब पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में रोडवेज के चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।






























