
108 एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस में शुक्रवार की रात प्रसव के दौरान गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 108 एंबुलेंस से बाबूगढ़ की निवासी गर्भवती महिला को हापुड़ सीएचसी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में महिला ने बेटे को जन्म दिया। एंबुलेंस स्टाफ ने जच्चा-बच्चा को चिकित्सकों के सुपुर्द कर दिया।
बाबूगढ़ निवासी सादाब की पत्नी सोनिया को रात करीब 2:00 बजे प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद परिजनों ने दर्द बढ़ने पर 108 नंबर की एंबुलेंस को फोन किया। कुछ देर में एंबुलेंस पहुंच गई। इसके बाद एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर बाबूगढ़ से सीएचसी के लिए निकली। एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर बाबूगढ़ से सीएचसी के लिए रवाना हुई। सोनिया की प्रसव पीड़ा काफी ज्यादा बढ़ गई। आशा पूनम शर्मा की सहायता से ईएमटी प्रवीण कुमार ने एंबुलेंस में ही सोनिया का सुरक्षित प्रसव कराया। सोनिया ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराई गया। इस दौरान एंबुलेंस के चालक संजीव कुमार का भी सहयोग रहा।
दिवाली व वेडिंग के लिए “द रेमंड शॉप” से खरीदें “लेने-देने के जोड़े”: 9149331926































