हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को अम्बाला से गोरखपुर जा रही एक बस में सवार गर्भवती महिला ने बस में ही बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान गंदा पानी बच्चे के मुंह में चला गया। बस चालक जच्चा-बच्चा को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी के बाहर छोड़ कर आगे बढ़ गया जिसके बाद सीएचसी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत जच्चा बच्चा का उपचार शुरू किया। रात करीब डेढ़ बजे बच्चे को नर्सरी में रखा जिसके बाद दोनों को वार्ड में शिफ्ट किया गया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। गोरखपुर निवासी मोहम्मद फिरोज ने बताया कि वह अंबाला में चिनाई का काम करता है जो कि अपनी नौ महीने की गर्भवती पत्नी रुखसाना के साथ बस में सवार होकर अंबाला से गोरखपुर जा रहा था। हापुड़ जनपद की सीमा में आते ही महिला को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद बस पर सवार महिलाओं ने गर्भवती महिला का प्रसव कराया। इस बीच बच्चे के मुंह में गंदा पानी चला गया जिसके बाद चालक सीधे बस को गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी लेकर पहुंचा जहां दोनों का उपचार किया गया।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल (चौबे जी) मैदान में


































