हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को दो बाइकों की आमने सामने की ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि चार लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
आपको बता दें कि मामला बाबूगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित बिजली घर के सामने का है जहां दो बाइकों की सर्विस लेन में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार दूर जाकर पड़े जबकि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। जिसने भी सड़क हादसा देखा वह सहम गया। बताया जा रहा है कि बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी।
सड़क हादसे में गांव सिंमरौली निवासी शिवा और कपिल तथा अन्य बाइक पर सवाल भीकनपुर निवासी रितेश और कैफ घायल गए जो परीक्षा देकर आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347

अग्रवाल महासभा चुनाव: प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले से खास बातचीत
https://youtu.be/TouSDyvqmww






















