हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस में एक बार फिर नवजात की किलकारी गूंजी है। शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे सोनी पत्नी नसीम निवासी हिम्मतपुर सिंभावली को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इसके पश्चात आशा सोफिया ने 108 एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पायलट कवेन्द्र यादव, एंबुलेंस कर्मी ईएमटी आदर्श के साथ गांव पहुंचे और महिला को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को सड़क किनारे लगाकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया जहां महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा में भर्ती कराया गया है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर



























