हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में रविवार को एक गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा तेज होने पर बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि ग्राम कमालपुर निवासी हुमा पत्नी बिलाल को रविवार की रात करीब 8:15 बजे प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुई। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर ईएमटी सलमान, आशा गुलिस्ता ने एंबुलेंस रुकवा कर बड़ी सूझबूझ के साथ महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें पीपीसी पिलखुवा में भर्ती कराया गया है।
पुराने गद्दे लाए और नए गद्दे पर पाएं भारी डिस्काउंट, 10 साल की गारंटी: 8449620229
अग्रवाल महासभा चुनाव: जानिए अग्रबंधु सेवा ग्रुप की योजनाएं



































