👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में संचालित 102 तथा 108 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। शुक्रवार को 102 एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 26 वर्षीय गर्भवती महिला रंजना पत्नी राजेंद्र निवासी नगला काशी को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 102 एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया। शाम को मिली सूचना के बाद 15 मिनट के भीतर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर आशा अनीता, एंबुलेंस स्टाफ हाफिज अली ने गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद धौलाना सीएससी में दोनों को भर्ती कराया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।





























