हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के एक होटल में छह आरोपियों द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ होटल में गैंगरेप किया जो महिला को होटल में छोड़कर भाग खड़े हुए। महिला की आंखें अस्पताल में खुली जिसका उपचार चल रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है।
बता दें कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ धौलाना थाना क्षेत्र के एक होटल में यह वारदात हुई जहां आरोपियों ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ गैंगरेप किया और दुष्कर्म को अंजाम देकर भाग खड़े हुए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

























