हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद मृतक के पक्ष के लोग पिलखुवा कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा कर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है. मृतक महिला का भाई परिजनों के साथ थाने पहुंचा और जमकर हंगामा किया.
आपको बता दें कि बुलंदशहर के गांव महाराजपुर उर्फ करकोरा निवासी रिंकी की शादी साल 2011 में लाखन निवासी एक युवक के साथ हुई थी. मृत महिला का पति नौकरी करता है. महिला की 8 साल की बेटी तथा 5 साल का बेटा है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि किन कारणों से ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को जहर देकर मार डाला. जब महिला की मौत हुई तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे. उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है.


























