👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत गढ़ चौपला पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के गांव जलालपुर का रिंकू अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था कि गढ़ चोपाला पर एक टेंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। परिणामस्वरुप बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE
































