
सर्पदंश के कारण महिला की मौत, शव पीएम को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बदरखा में 25 वर्षीय एक महिला की सर्पदंश के कारण दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मंगलवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय भूरो पत्नी प्रेमपाल निवासी गांव बदरखा सोमवार की रात अपने परिजनों के साथ घर पर सो रही थी। तभी सोते समय जहरीला सांप ने भूरों को काट लिया। इसके बाद भूरो की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























