हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। तस्वीर ऐसी है जो आपको विचलित कर सकती हैं इसलिए हम आपको पूरा सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखा सकते।
मामला सोमवार की शाम 05.53 का है जब एक महिला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक महिला खड़ी थी। इसी बीच सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन के आने की अनाउंसमेंट हुई जिसके बाद महिला प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने लगी। सीसीटीवी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़े लोग महिला को आने से रोकते हैं। उसे इशारा करते हैं लेकिन महिला रेलवे ट्रैक पर गिर गई। तभी सद्भावना एक्सप्रेस आई जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ तथा जीआरपी मौके पर पहुंची जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले से जुड़ा लाइव वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।




























