👁 0 views Views
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव विगास में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की रात का है जब 60 वर्षीय मुनेश पत्नी राजवीर निवासी गांव विगास थाना बाबूगढ़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना लगभग 8:30 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है की मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540

























