हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे रेलवे ट्रैक पार कर रही एक महिला सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम एक महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी बीच महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। मौके से गुजर रही सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। जिसने भी इस दृश्य को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पाकर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065




























