हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में बिहार निवासी एक महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक महिला के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है।

मामला सोमवार का है जब बिहार की रहने वाली महिला ने बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर में गृह क्लेश से तंग आकर आत्महत्या कर ली और फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























