हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने किसी तरह स्वजन को समझाया। सीएमओ ने मामले में टीम गठित कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
बुधवार की शाम बबीता पत्नी अनिल कुमार निवासी गांव लोहारी बहादुरगढ़ को बुधवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ में भर्ती कराया गया जहां महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया और एक बेटे को महिला ने जन्म दिया। वापस ले जाते समय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले में सीएमओ सुनील कुमार त्यागी ने जांच के आदेश दिए हैं।
VIDEO: घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554

























