👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के गांव उपैड़ा की एक महिला के डेढ़ लाख रुपए रख लेना और मांगने पर मारपीट करने के आरोप पुलिस ने एक परिवार के 5 सदस्यों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि कुचेसर रोड चौपला की गुड्डो देवी की देहरादून में जमीन है। उसकी भूमि के डेढ़ लाख रुपए की अग्रिम राशी आई थी जो उपैड़ा के अल्लाउद्दीन परिवार न दबा ली। महिला ने जब डेढ़ लाख रुपए मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस जांच कर रही है।































