👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में दीपावली पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। नागरिकों ने अपने-अपने आवास व प्रतिष्ठानों पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की और वैश्विक बीमारी कोरोना से विश्व को मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
नागरिकों ने आवासों व प्रतिष्ठानों पर विशेष रोशनी की और मिठाई व उपहार वितरित किए। साथ ही दीपावली की शुभकामनाएं दी। नागरिकों व बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की और देर रात तक पटाखों की गूंज सुनाई दी। दूसरी ओर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर गश्त की।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854






























