
सोनिया गांधी के दीर्घआयु की कामना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य श्रीमती सोनिया गांधी का 78वां जन्मदिन सोमवार को हापुड़ में कांग्रेसियों ने रक्तदान शिविर लगाकर मनाया औऱ उनके दीर्घआयु की कामना की।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर हापुड़ के देव नंदिनी अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कांग्रेस जनों व कांग्रेस समर्थकों ने भाग लेकर रक्तदान किया और रक्तदान ही श्रेष्ठ दान है और हर मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए ताकि मुसीबत में किसी की जान को बचाया जा सके।
देवनंदिनी अस्पताल के चिकित्सकों ने रक्तदान सम्पन्न कराया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, अमित कुमार, जकरिया मनसबी, नरेश कर्दम, भरत लाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
ई-रिक्शा बुकिंग पर चांदी का सिक्का फ्री, आसान किश्तों के साथ खरीद पर पाएं निश्चित उपहार: 7906867483






























