
वीर बाल दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता के विजयी पुरस्कृत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):वीर बाल दिवस के तहत जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम के निर्देशानुसार बच्चों में साहस, सेवा, राष्ट्रप्रेम, सामाजकि उत्तरदायित्व तथा सकारात्मक नागरिकता को सुदृढ़ करने के लिये दिनाकं 18.12.2025 से 26.12.2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के आयोजन के क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धौलाना में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया बच्चों द्वारा पेंटिंग के माध्यम से वीरता से सम्बन्धित विभिन्न चित्रों का बनाया गया पेंटिंग में टॉप 10 बच्चों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉनसरशिप योजना आदि की जानकारी दी गयी तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंम्बर 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साईबर हेल्पलाइन, 101 अग्नि शमन सेवा, 108 एम्बुलेन्स सेवा आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेन्टर से सोनिया सेन्टर मैनेजर, रविता परामर्शदाता, सोनिया केसवर्कर, रिंकी पैरामेडिकल, राकेश एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की अध्यापिका आदि कार्मिक उपस्थित रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























