चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी पुरस्कृत
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल हापुड़ मेरठ रोड स्थित विद्यालय में लायंस क्लब विराट द्वारा गत दिनों आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को मंगलवार को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शांति विषय के ऊपर बहुत ही सुंदर पेंटिंग्स बनाई। क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में चयन की हुई पेंटिंग्स अमेरिका तक भेजी जाएंगी तथा चयनित विजेता छात्र-छात्राओं को अमेरिका बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कांत आहलूवालिया एवं प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने बच्चों कि इस प्रतिभा की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बच्चों को अपनी इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के मैनेजर्स बृजमोहन गुप्ता एवं नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। विद्यालय की कला वर्ग की अध्यापिका सोनिया एवं प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























