बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेताओं को नकद राशि देकर किया सम्मानित












बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेताओं को को नकद राशि देकर किया सम्मानित
हापुड,सीमन(ehapurnews.com): 8वाँ जिला स्तरीय स्व० गुलाब चंद जैन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विजयपाल आढ़ती रहे। ज़िला महिला मोर्चा भाजपा अध्यक्ष पायल गुप्ता और डॉ० विपिन गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि जीवन में जितनी जरूरी शिक्षा है उतना ही महत्वपूर्ण खेल भी है। आप अपने जीवन में कोई भी खेल खेलें उसे तन्मयता के साथ खेलें। ज़िला महिला मोर्चा भाजपा अध्यक्ष पायल गुप्ता व डॉ० विपिन गुप्ता ने कहा कि आज हमारे बच्चे खेल की विभिन्न विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। जनपद के खिलाड़ी आज प्रदेश व राष्ट्रीय पटल पर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। आयोजन सचिव सुधीर गोयल ने हापुड़ पवन जैन का धन्यवाद किया जिन्होंने अपने पिता की याद में बैडमिंटन टूर्नामेंट करवाया और उन्होंने बताया की पवन जैन ने जनपद हापुड़ के सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में मदद करने का वादा किया। उन्होंने ने चीफ़ रेफ़री कृष्ण गोपाल, ज़िला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों व स्पड्डी बैडमिंटन एकेडमी का भी धन्यवाद किया। संचालन पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुनीत शर्मा ने किया। कार्यक्रम के आयोजन स्टेट चैम्पियन वर्ग 65+ खिलाड़ी सचिव सुधीर गोयल, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पुनीत कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा, हेड कोच यशपाल। ज़िला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व राकेश वर्मा, सचिव संजीव गोयल, कोषाध्यक्ष सनी अग्रवाल मौजूद रहें। कार्यक्रम में डॉ० सुदर्शन त्यागी, डॉ० अशोक ग्रोवर, डॉ० एस० पी० सिंह, डॉ० आदित्य, चंद्र प्रकाश गोयल, अनिल गोयल, अनिल शर्मा, राजीव सिंह, संदीप त्यागी, सौरभ बंसल, मदन सेनी, प्रभात अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अजय भास्कर सभासद आदि सम्मानित अतिथि उपस्थित थे।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606









Related Posts

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

🔊 Listen to this सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

लड़की को भगाकर ले गया,फिर की हत्या,शव नाले में फैंका,अब जेल में चक्की पीसना

लड़की को भगाकर ले गया,फिर की हत्या,शव नाले में फैंका,अब जेल में चक्की पीसना
error: Content is protected !!