नए साल पर जश्न के साथ होश खोने पर जाएंगे जेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने चेतावनी दी है कि नए साल से आगमन पर जश्न मनाने वालों ने यदि जरा भी होश खो दिया औऱ हुडदंग पर उतर आए तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे हुडदंगियों व उपद्रवियों की जगह जेल होगी।
उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर शराब परोसने वालों तथा पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाने के आदेश जनपद की पुलिस को भी दिए है। अवैध रुप से शराब का परिवहन, भंडारण व बिक्री करने वाले धंधेबाज भी बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे धंधेबाजों की धर पकड़ जारी है।
बता दें कि नए साल के आगमन पर मध्य रात्रि को लोग शराब पीते है और सड़कों पर घूम कर जश्न मनाने का प्रदर्शन करते है। कड़कड़ाती सर्दी में जूस की दुकानों, चाय की दुकानों और हापुड़ से बाहर सड़क किनारे संचालित ढाबों आदि पर शराब परोसी जाती है। पुलिस को निगरानी रखने की जरुरत है।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953

























