हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ क्षेत्र में पैसों के लालच में एक पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और लगभग सवा चार लाख रुपए उसके बैंक खाते से निकाल लिए। हरियाणा के थाना कुरुक्षेत्र के मोहल्ला सौदागरान निवासी सौरभ ने बताया कि उसके भाई गौरव की शादी कुछ साल पहले हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार निवासी शैली शर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही शैली और उसके परिजन मिलकर गौरव को प्रताड़ित करने लगे। शालू शर्मा के साथ विनीत शर्मा, विमलेश शर्मा और सोहन पाल गौरव को लगातार परेशान करने लगे। शैली एक मई को गौरव को अपने घर ले गई। गौरव को हापुड़ के एक अस्पताल में फर्जी नाम से एडमिट करा दिया। इतना ही नहीं बल्कि उसकी हत्या भी कर दी। 11 मई को मेरठ के एक अस्पताल से उसका मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करा लिया। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गौरव के बैंक खाते से चार लाख 39 हजार रुपए निकाल लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 302, 406, 420, 467 468, 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041





























