
पत्नी ने जीजा के साथ पति पर किया हमला, कमरे में बंद कर सामान लेकर भागी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की नई मंडी सोटावाली अनुज विहार में एक व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी जीजा व अन्य व्यक्ति ने मारपीट की। घर से लाखों के जीवरात, कपड़े ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला 10 मार्च की दोपहर करीब 12:30 के आसपास का है। जब रितु अपने जीजा दीपक और एक अन्य व्यक्ति के साथ घर में पहुंची। उस समय विपिन घर में अकेला था। दरवाजा खोलने के बाद तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान रितु ने घर की सेफ से लाखों रुपए निकाल लिए। बाद में उसे कमरे में बंद कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731





























