पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप












पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार की रहने वाली महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति उसे और उसकी दोनों बेटियों के साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसके पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है जिसके भड़काए में आकर वह इस तरह के कदम उठा रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहल्ला हर्ष विहार निवासी मोनिका पत्नी इंद्रपाल ने हापुड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 23 फरवरी को उसके पति इंद्रपाल ने उसे और उसकी दोनों बेटियों सुहानी और ऋषिका के साथ मारपीट की। जान से मारने की कोशिश की और धमकी दी कि वह घर में रखी पिस्टल से जान से मार देगा। आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पति का एक महिला के साथ पिछले छह वर्षों से अवैध संबंध है। ऐसे में वह लगातार उसकी बातों में आकर धमका रहा है। महिला ने अपने साथ-साथ तीनों बच्चों की जान का खतरा जताते हुए पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!