हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : नगर पालिका परिषद हापुड़ का कौन अगला चेयरमैन होगा, इसकों लेकर हापुड़ में चारों ओर चर्चाओं का बाजार गर्म है, तो भाजपा प्रदेश हाई कमान भी इस सीट को लेकर गहन मंथन में जुटा है। चेयरमैन पद हेतु हापुड़ से करीब एक दर्जन नेताओं ने भाजपा प्रदेश हाई कमान के समक्ष अपनी-अपनी दावेदारी ठोकी है।
सूत्रों पर यकीन करें तो आर एस एस व भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी ऐसा केंडिडेट खोजने में जुटे हैं, जो जनता के बीच विवादस्पद न हो और सभी वर्ग के मतदाता भाजपा के पक्ष में खड़े हो जाए। भाजपा के जिम्मेदार लोगों ने अभी तक दावेदारों के बायोडाटा खोल कर भी नहीं देखें, क्योंकि उनकी कार्यप्रणाली से भाजपा नेता पहले से ही अवगत है।
बता दें कि परिषद का गत चुनाव भाजपा ने सूक्ष्म मतों से ही जीता था, जो भाजपा की चिंता कारण बना है। स्थानीय चुनाव में भाजपा की लहर दिखाई नहीं पड़ रही है।
किस तरह करें निवेश: जानिए- 9457625625






























